भूकंप का केंद्र सुबह दो बजकर 20 मिनट पर कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में था।
जम्मू, 23 अगस्त: अधिकारियों के अनुसार जम्मू क्षेत्र में मंगलवार को 3.9 तीव्रता का भूकंप आया।
उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों के मध्य माता वैष्णोदेवी की पवित्र गुफा मंदिर भी है। भूकंप 33.07 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.58 डिग्री पूर्व देशांतर 10 किमी की गहराई पर था ।

0 टिप्पणियाँ