श्रीनगर, 24 अगस्त: यातायात अधिकारियों ने बुधवार जानकारी दी की जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबन में पत्थर गिरने और भूस्खलन होने के कारन कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया गया है।
“वाहनों की आवाजाही मुगल रोड तथा एसएसजी रोड के माध्यम से जारी है । जबकि, जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू (एनएच-44) भूस्खलन और पथराव के कारण रामबन में अवरुद्ध हो गया।
राजमार्ग कश्मीर की जीवन रेखा है तथा घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क कड़ी है।


0 टिप्पणियाँ