पंजाब में भारत-पाक सीमा पर खेत से हथियार बरामद

 एक अधिकारी के अनुसार गश्त कर रहे सैनिकों को  एक पैकेट में लिपटे हथियार  मिले, संदेह है कि इन्हें पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था।


जालंधर, 23 अगस्त: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गश्त के दौरान सीमा पार से तस्करी किए गए हथियारों और पिस्तौलों का एक जखीरा बरामद हुआ।

एक प्रवक्ता के अनुसार बताया गया कि पंजाब राज्य के फिरोजपुर सेक्टर के एक खेत में सुबह करीब सात बजे तीन एके-47 राइफल, छह मैगजीन, दो एम-3 सब-मशीन गन, चार मैगजीन तथा दो पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन मिलीं।

उन्होंने कहा कि गश्त कर रहे सैनिकों को पैकेट में लिपटे हथियार मिले, संदेह है कि इन्हें पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, "बीएसएफ ने इस संदर्भ में फिरोजपुर जिले के स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है तथा जब्त हथियार भी उन्हें सौंप दिए गए हैं।"

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल की समय पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप अवैध हथियारों को राष्ट्र विरोधी तत्वों के हाथों में जाने से रोका जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ