जम्मू-कश्मीर में अच्छी धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत

तीन दिनों की बारिश और हिमपात के बाद शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने तेज धूप का स्वागत किया।

श्रीनगर, 5 फरवरी : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8 फरवरी तक अनिश्चित मौसम की भविष्यवाणी की थी, जिसके बाद तीन दिनों की बारिश और हिमपात के बाद शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने तेज धूप का स्वागत किया।

आईएमडी के अनुसार, श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6, पहलगाम में शून्य से 11.3 और गुलमर्ग में शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.5, कटरा में 7.4, बटोट में शून्य से 0.2, बनिहाल में शून्य से 1.4 और भद्रवाह में शून्य से 2.4 नीचे दर्ज किया गया।

#Kashmir #Srinagar #JammuKashmir 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ