अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर आया 5.7 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए झटके

अभी कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


श्रीनगर, 5 फरवरी : अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की समीक्षा के अनुसार, अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में सुबह 9.45 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

जानकारों के द्वारा कहा गया  कि भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 181 किलोमीटर की गहराई में था। अभी तक कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

#Afghanistan #earthquake

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ