लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता और मार्ग यातायात के योग्य नहीं हो जाता है, तब तक राजमार्ग पर कोई यात्रा न करें।
श्रीनगर, 8 जनवरी: जम्मू-कश्मीर में मौजूदा बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन और फिसलन की स्थिति के कारण श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड और मुगल रोड के साथ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को भी बंद रहेगा।
यातायात पुलिस के द्वारा सूचित किया गया “कल जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही निलंबित रहेगी क्योंकि भारी बारिश और बर्फबारी से बड़े पैमाने पर राजमार्ग में पहाड़ियों से पत्थरों आ गिरे है, भूस्खलन की स्थिति कहीं-कहीं बनी हुई है। कई जगहों पर राजमार्ग अवरुद्ध है।
लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता और मार्ग यातायात के योग्य नहीं हो जाता, तब तक वे राजमार्ग पर कोई यात्रा न करें।
खराब मौसम के कारण हुए भूस्खलन से बुधवार को रुक-रुक यातायात चलाया गया था। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग दो दिनों के बाद शुक्रवार को कुछ समय के लिए फिर से खोला गया था।
मुगल रोड, जो शोपियां को पुंछ-राजौरी जिलों से जोड़ता है, श्रीनगर-लेह राजमार्ग और सिंथान रोड, अनंतनाग और किश्तवाड़ जिलों को जोड़ता है, बर्फ जमा होने के कारण बंद किया गया है।
Tag:

0 टिप्पणियाँ