श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह की उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि श्रीनगर-जम्मू सहित राजमार्ग खराब मौसम के कारण फिसलन और भूस्खलन के कारण बंद कर दिए गए है।
मौसम विभाग के श्रीनगर कार्यालय के द्वारा आज सुबह जारी किया गया बयान "वर्तमान में, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बर्फबारी / बारिश, अगले 12 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। आज शाम (8 तारीख) से बारिश / बर्फ की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। 9 वीं सुबह से महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।"
श्रीनगर हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने खराब दृश्यता के कारण ज्यादातर दिल्ली जाने वाली सुबह की उड़ानें रद्द करने की जानकारी दी।
श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग, जिसे शुक्रवार दोपहर को बंद कर दिया गया था, यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में उधमपुर और रामबन में भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को राजमार्ग पर यात्रा से बचने के लिए कहा गया है।
राजमार्ग में कई क्षेत्रों जैसे नाशरी से बनिहाल तक यह मुख्य रूप से कैफेटेरिया मोड़, सीता राम पासी मरोगे, चंद्रकोट जैसे स्थानों पर भूस्खलन और कई स्थानों पर पत्थर गिरने के कारण पूरी तरह से अवरुद्ध है।
श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड, मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग भी खराब मौसम के कारण बंद हैं।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राजमार्ग के अवरुद्ध को दूर करने में लगा है। कई छेत्रों में मशीनों के द्वारा बर्फ को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि मौसम साफ होने के बाद राजमार्ग फिर से खोला जा सके।
Tag: श्रीनगर, श्रीनगर हवाई अड्डा, कश्मीर, श्रीनगर-लेह, राजमार्ग, श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग

0 टिप्पणियाँ