बडगाम के वटमागम क्षेत्र की रहने वाली उमजा जेहरा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मागम की छात्रा है।
उज़मा ने मीडिया को बताया कि बिना किसी भी निजी कोचिंग सेंटर में शामिल हुए, उसने इंटरनेट की मदत से पढ़ाई शुरू कर दी। उसने कहा Youtube की मदत से उसने बहुत कुछ सीखा।
उसने कहा, “यूट्यूब पर भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के NEET परीक्षा से सम्बंधित बहुत सरे वीडियो उपलब्ध हैं। मैंने Youtube पर भौतिकी विज्ञान और रसायन विज्ञान के बारे में बहुत कुछ सीखा।”
उमजा ने कुल 507 अंक हासिल किए हैं।
उज्मा का कहना है कि वह ऑन्कोलॉजी या न्यूरोलॉजी को आगे बढ़ाने की इच्छुक हैं।
उज़मा ज़ेहरा के पिता फ़िदा हुसैन ने कहा, "उसकी सफलता के बाद ग्रामीणों का उनके घर बधाई देने के लिए आना-जाना लगा हुआ है। वह बहुत कुशल है। मैं आर्थिक तंगी के कारण उसे किसी भी निजी कोचिंग सेंटर में नहीं भेज पा रहा था लेकिन मैं किसी तरह उसके लिए एक सेल फोन खरीदने में कामयाब रहा। उसने गैजेट का फायदा उठाया और हमें गौरवान्वित महसूस कराया।"
#Budgam #Srinagar #JammuKashmir #Jammu

0 टिप्पणियाँ