श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस): एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सुहामा इलाके में शुक्रवार को तीन लोगों को हथियार तथा गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने मीडिया को बताया कि वनिहामा से डिग्निबल तक तीन अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में पुलिस के विशेष इनपुट के आधार पर, राष्ट्रीय राइफल्स ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर सुहामा, हडूरा में एक नाका स्थापित किया था।
संदिग्ध व्यक्तियों ने नाका देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया और जब उनकी तलासी ली गयी तो उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
अधिकारी के अनुसार बरामद सामानों में दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, दो चीनी ग्रेनेड और 15 राउंड शामिल हैं।
#Kashmir #Srinagar #JammuKashmir

0 टिप्पणियाँ