बटमालू, श्रीनगर आतंकवादी हमले में बाल-बाल बचा पुलिस कर्मी

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है तथा हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस): श्रीनगर के बटमालू इलाके में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि एसडी कॉलोनी के इलाके में दोपहर करीब 3:15 बजे आतंकियों ने एक पुलिस कांस्टेबल को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।

अधिकारी ने कहा, "हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। हमले के तुरंत बाद, पूरे इलाके को घेर कर तलाशी शुरू कर दी गई।"

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

#Srinagar #Batmaloo #JammuKashmir 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ