एक अधिकारी के द्वारा कहा कि ताजा मामलों में से 1394 जम्मू संभाग से और 3565 कश्मीर घाटी से सामने आए है। इसी के साथ कुल कोविड -19 मामलों की संख्या 419731 हो गई।
पिछले 24 घंटों में इस वायरस ने सात लोगों की जान ले ली, एक जम्मू संभाग से तथा 6 कश्मीर घाटी से, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 4642 हो गई। अब तक जम्मू में इस वायरस के कारण 2265 और कश्मीर घाटी में 2377 लोगों की मौत हुई है।
संक्रमणों का जिलेवार विवरण इस प्रकार है, अधिकारियों ने GNS को बताया कि श्रीनगर में 841 मामले, बारामूला में 784, बडगाम में 440, पुलवामा में 135, कुपवाड़ा में 529, अनंतनाग में 299, बांदीपोरा में 130, गांदरबल में 87, कुलगाम में 295, शोपियां में 25, जम्मू में 703, उधमपुर में 31, राजौरी 68, डोडा 162, कठुआ 23, सांबा 110, किश्तवाड़ 165, पुंछ 25, रामबन 99 और रियासी कुल 8 संक्रमण के मामले पाए गए।
#Kashmir #Jammu #COVID-19

0 टिप्पणियाँ