श्रीनगर में मारे गए दो आतंकवादियों में लश्कर का शीर्ष कमांडर सलीम पारे: जम्मू-कश्मीर पुलिस


 श्रीनगर 03 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।  

श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवान में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सलीम पारे सहित दो आतंकवादी मारे गए। 

दूसरे आतंकी की पहचान पाकिस्तान के हाफिज उर्फ ​​हमजा के रूप में हुई है। आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने कहा कि हमजा बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था।

आईजीपी विजय कुमार ने कहा "आज दोपहर हमें लश्कर के शीर्ष कमांडर सलीम परे तथा श्रीनगर के शालीमार में एक विदेशी आतंकवादी की मौजूदगी का इनपुट मिला। परे को मुठभेड़ में मार गिराया गया था लेकिन विदेशी आतंकवादी भाग गया। हमने उसका पीछा किया और उसे एक अन्य मुठभेड़ में मार दिया गया।" 

विजय कुमार ने आगे ऑपरेशन की जानकारी देते कहा, "श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के हाफिज उर्फ ​​हमजा के रूप में हुई। वह बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था और इस आतंकी घटना के बाद वह श्रीनगर के हरवान इलाके में भाग कर छिपा हुआ था।" 

31 दिसंबर को श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया था। 30 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर में दो मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल छह आतंकवादी मारे गए थे।

#Kashmir #Srinagar #JammuKashmir

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ