जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 1 जनवरी को कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश करने वाले एक आतंकवादी को मार गिराया था।
अधिकारी ने कहा, "नियंत्रण रेखा के पार दोनों सेनाओं के बीच चल रहे युद्धविराम समझौते का पूर्ण उल्लंघन करते हुए, एक जनवरी को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में बैट (पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम) के द्वारा घुसपैठ करने का प्रयास किया गया था। भारतीय सैनिकों के द्वारा त्वरित कार्रवाई से घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए एक बैट कर्मी को मार गिराया गया।"
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए जिस बैट आतंकवादी को मार गिराया था उसकी पहचान मोहम्मद शब्बीर मलिक के की गयी।
मलिक एक पाकिस्तानी नागरिक था। अधिकारियों ने कहा कि वह हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों से लैस था।
अधिकारी ने ब्योरा देते हुए कहा कि एक सशस्त्र घुसपैठिए को शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण वाले क्षेत्र से आते हुए देखा गया । उन्होंने पठानी सूट और काले रंग की जैकेट पहन रखी थी।
अधिकारी ने कहा, "घुसपैठियों द्वारा अपनाए जा सकने वाले संभावित मार्गों पर घात लगा कर पहले से ही भारतीय सेना बैठी हुयी थी और शाम 4 बजे के आस पास जैसे ही वह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश हुआ पहले से घात लगाए हुए सैनकों के द्वारा उसे तत्काल कार्यवाही करते हुए मार गिराया गया।
अधिकारी ने कहा, "मारे गए घुसपैठिए के पास से एक एके-47 और सात ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।"
उसके पास से एक पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र, टीकाकरण प्रमाणपत्र - राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा विनियमन और समन्वय मंत्रालय, पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी किया गये प्रमाण पत्र भी मिले है। जिसके द्वारा घुसपैठिए की पहचान का पता लगाया है। उनके सामान में सेना की वर्दी में शब्बीर के नाम के नेम प्लेट के साथ एक तस्वीर भी मिली है।
भारतीय सेना ने कहा, "यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित करता है कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद प्रायोजित कार्यवाही जारी रख रहा है। पाकिस्तानी सेना को एक हॉटलाइन काल किया गया है जिसमें उन्हें मारे गए व्यक्ति का शव वापस लेने के लिए कहा गया है।"
जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर गश्त तेज कर दी है
घुसपैठ की घटना के बाद, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों में गश्त और चौकसी बढ़ा दी है।
यह कार्यवाही जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पार लॉन्चिंग पैड से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के नए प्रयासों के बारे में विशिष्ट इनपुट के बाद किया गया है।
श्रीनगर स्थित 15 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे जीओसी ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी सर्दियों में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं।
बीएसएफ के आईजी राजा बाबू सिंह ने कहा कि भारतीय सेना और बीएसएफ, जो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और एलओसी की सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदार हैं, को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
#Kashmir #Srinagar #Kupwara

0 टिप्पणियाँ