एक अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना में एक यात्री जिसका नाम सानिया है के सिर में चोट लगने के कारण विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
श्रीनगर 24 दिसंबर: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शुक्रवार दोपहर एक कैब सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई, जिससे चार पर्यटक घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कैब एक होटल के पास बर्फ़ से फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कैब में बैठे चार पर्यटक जो पश्चिम बंगाल में कोलकाता से आने वाले पर्यटकों की पहचान सानिया हैदर, सैयद मोहम्मद कुमैल, सैयद वासी हैदर और मिधात फातिमा के रूप में हुई, हादसे का शिकार हो गए। सानिया नामक एक पर्यटक के सिर पर चोट लगने के कारण उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
अधिकारी के अनुसार सभी पर्यटक खतरे से बाहर है।
Tag: Srinagar, Baramulla, Kashmir, Jammu Kashmir

0 टिप्पणियाँ