श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अरवानी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। हालांकि, मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
#AnantnagEncounterUpdate: 01 unidentified #terrorist killed. Search going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/j06Ht77pdK
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 24, 2021
पुलिस ने कहा की एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बालों पर गोलियां चला दीं। जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। अभी तक एक आतंकवादी के मरे जाने की सूचना मिली है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
Tag; Kashmir, Anantnag, Srinagar, Jammu Kashmir

0 टिप्पणियाँ