जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जहरीली गैस से दम घुटने की वज़ह महिला की मौत, परिवार के छह सदस्य अस्पताल में भर्ती

 आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को सोते समय परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर जलाए गए चारकोल से निकलने वाली जहरीली गैसों में सांस लेने की वजह से बेहोश हो गए।  

राजौरी 24 दिसंबर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के पोथा गांव में लकड़ी के कोयले से निकलने वाली जहरीली गैसों की वजह से दम घुटने के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के छह सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को सोते समय परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर जलाए गए चारकोल से निकलने वाली जहरीली गैसों में सांस ली और बेहोश हो गए।  


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "स्थानीय लोगों ने उन्हें (सुबह में) देखा और उन सभी को सीएचसी कालाकोट में स्थानांतरित कर दिया, जहां से उन्हें उप-जिला अस्पताल सुंदरबनी में स्थानांतरित कर दिया गया था, वहीं बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्यों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।" 


एक अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच के लिए पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर भेजी गई है।


Tag: Kashmir, Rajauri, Jammu Kashmir, Srinagar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ