श्रीनगर, 27 दिसंबर: अधिकारियों ने कहा, सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामूला में सोमवार सुबह ऑक्सीजन संयंत्र के रिसाव की घटना में दो लोग झुलस गए।
उन्होंने मीडिया को बताया कि दो तकनीशियनों की पहचान 25 वर्षीय आसिफ मुश्ताक भट पुत्र मोहम्मद अशरफ भट निवासी डेलिना बारामूला और 30 वर्षीय मोहम्मद सलीम खान पुत्र गुलाम नबी खान निवासी कनली बाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की यह घटना तब हुई जब ऑक्सीजन संयंत्र में रिसाव होने के कारण उसे ठीक किया जा रहा था।
अधिकारी ने कहा कि दोनों घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया और अभी दोनों व्यक्तियों की हालत 'स्थिर' बताई जा रही है।
#Kashmir #Srinagar #JammuKashmir #Baramulla

0 टिप्पणियाँ