मध्य कश्मीर के गांदरबल, कंगन के एक होटल में लगी आग

 आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। अभी कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

कंगन, 27 दिसम्बर | मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन के मम्मर इलाके में सोमवार सुबह आग लगने की घटना से एक होटल को भारी नुकसान हुआ है।

चश्मदीदों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मम्मार में होटल स्नो लैंड एंड रिसॉर्ट्स में आग लगी और जल्द ही पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां और स्थानीय लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर आग पर काबू कर लिया। परन्तु स्थानीय लोगों का कहना है कि आग से होटल की संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है।  

घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलने की प्रतीक्षा है। अभी यह तय नहीं हुआ है की आग कैसे लगी, जांच अभी जारी है। 

#Kashmir #Gandarbal #Srinagar #JammuKashmir

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ