अकादमी के ज़रिए कम उम्र के बच्चों को जिम्नास्टिक्स की बुनियादी ट्रेनिंग देने पर तवज्जो दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस खेल से बच्चों में ताक़त, लचक, संतुलन, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की यह पहल घाटी में ग्रासरूट स्पोर्ट्स को फरोग़ देने की कोशिशों का हिस्सा है। जिम्नास्टिक्स अकादमी शुरू होने से स्थानीय बच्चों को एक नए खेल में अपनी सलाहियत आज़माने और आगे बढ़ने का मौक़ा मिल सकेगा।
यह इक़दाम कश्मीर में खेलों के बढ़ते दायरे और नौजवानों को खेल गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक अहम क़दम माना जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ