भारत को ‘दुश्मन’ बताने वाला बयान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री पर उठे सवाल


Pakistan के रक्षा मंत्री Khawaja Asif के एक हालिया बयान ने पूरे क्षेत्र में सियासी हलचल तेज़ कर दी है। एक इंटरव्यू और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भारत और इज़राइल को “मुस्लिम दुनिया का असली दुश्मन” करार दिया, जिसके बाद इस बयान पर सख़्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कश्मीर के नजरिए से देखें तो इस तरह की बयानबाज़ी माहौल को और ज़्यादा तनावपूर्ण बना सकती है। यहां के सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब एक जिम्मेदार ओहदे पर बैठा सियासतदान इस तरह की सख़्त भाषा इस्तेमाल करता है, तो उसका असर सरहदी इलाकों में सीधा महसूस किया जाता है।

माहिरीन के मुताबिक ऐसे बयान सियासी मक़सद से दिए जाते हैं ताकि अंदरूनी मसाइल से ध्यान हटाया जा सके, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि पर भी इसका असर पड़ सकता है, भारत के खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव को बढ़ावा देने की कोशिश की जाती है

साथ ही, ये भी गौर करने वाली बात है कि एक तरफ़ पाकिस्तान अमन और बातचीत की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ़ इस तरह के बयान सामने आते हैं, जिससे उसके रुख़ पर सवाल उठना लाज़मी है।

श्रीनगर के सियासी विश्लेषकों का कहना है कि अगर इलाके में अमन क़ायम रखना है, तो ज़िम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को संतुलित और समझदारी भरी भाषा का इस्तेमाल करना होगा, वरना इसका असर पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता पर पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ