चिनार कोर ने उरी में छात्रों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया


श्रीनगर, 7 अप्रैल; कश्मीर के उरी इलाके में भारतीय सेना की चिनार कोर की जानिब से वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर एक खास जागरूकता प्रोग्राम का एहतिमाम किया गया। ये प्रोग्राम गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, लगामा में मुन्अक़िद हुआ, जिसमें बड़ी तादाद में छात्राओं और टीचिंग स्टाफ ने शिरकत की।

इस प्रोग्राम का मक़सद नौजवानों में सेहतमंद और मुन्झज़्ज़म ज़िंदगी के बारे में जागरूकता पैदा करना था। चिनार वॉरियर्स ने बच्चों को पर्सनल हाइजीन, सफ़ाई-सुथराई, बेहतर खान-पान और बीमारियों से बचाव के तरीकों पर तफसीली मालूमात दीं।

ख़ास तौर पर नशे के ख़िलाफ़ एक अहम लेक्चर भी दिया गया, जिसमें नौजवानों को आगाह किया गया कि वो इस बुराई से दूर रहें और एक नशा-मुक्त समाज की तामीर में अपना किरदार अदा करें। इसके साथ ही बच्चों को जिस्मानी फिटनेस और ज़ेहनी मज़बूती की अहमियत भी समझाई गई, और उन्हें खेल-कूद में हिस्सा लेने और अच्छी आदतें अपनाने की तरगीब दी गई।

फ़ौज के तरजुमान के मुताबिक, इस तरह के इक़दामात से ना सिर्फ़ अवाम में सेहत के बारे में जागरूकता बढ़ती है, बल्कि फ़ौज और अवाम के दरमियान रिश्ते भी मज़बूत होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना कश्मीर में समाजी बहबूदी और तरक़्क़ी के लिए अपने मिशन पर मज़बूती से क़ायम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ