अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन जैसी एक वस्तु आती देखी गई और रामगढ़ सेक्टर के नांगा गांव के ऊपर मंडराती रही, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट हो गया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन जैसी वस्तु आती देखी गई और वह रामगढ़ सेक्टर के नांगा गांव के ऊपर मंडराती रही, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट हो गया।
अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों और पुलिस दलों को तत्काल क्षेत्र की तलाशी के लिए तैनात किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि सीमा पार से मादक पदार्थ और हथियार जैसी कोई सामग्री हवाई मार्ग से न गिराई जाए।
अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ