बरामदगी में 01 पिस्तौल, 01 मैगजीन और 08 राउंड; 05 ग्रेनेड और एके-47 के 270 राउंड शामिल हैं

श्रीनगर, 10 जनवरी : सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में क्रालपोरा के टी पी वन क्षेत्र में युद्ध सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने 7-9 जनवरी के दौरान कुपवाड़ा के क्रालपोरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत टी.ई.पी.ई. वन क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई जिसमें 01 पिस्तौल, 01 मैगजीन और 08 राउंड; 05 ग्रेनेड और एके-47 के 270 राउंड शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ