अधिकारियों ने बताया कि आग अभी भी भड़की हुई है और उसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मेंढर, 27 जनवरी : अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जंगल में लगी आग के कारण कम से कम तीन बारूदी सुरंगें फट गईं।
उन्होंने बताया कि मेंढर सेक्टर में सीमा बाड़ के आगे बेहरूटी जंगल में शाम करीब चार बजे आग लग गई और कुछ बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया।
विस्फोट की आवाज इलाके में काफी दूर तक गूंजी। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछा दी गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आग अभी भी भड़की हुई है और उसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

0 टिप्पणियाँ