आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
जीएनएस को दिए गए एक बयान में पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने त्राल में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मुदस्सिर अहमद नाइक पुत्र फारूक अहमद नाइक निवासी त्राल पईन, उमर नजीर शेख पुत्र नजीर अहमद शेख निवासी कुचमुल्ला, इनायत फिरदौस राथर पुत्र फिरदौस अहमद राथर निवासी त्राल पईन और सलमान नजीर लोन पुत्र नजीर अहमद लोन निवासी कौंसरबल त्राल के रूप में हुई है।
उनके कब्जे से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
उन्होंने कहा कि यहां यह उल्लेख करना उचित है कि गिरफ्तार किए गए सभी आतंकवादी सहयोगी पुलिस जिला अवंतीपोरा के त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्रों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता तथा हथियार और गोला-बारूद के परिवहन में शामिल थे।
बयान में कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन त्राल में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 134/2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ