वह जिला जेल अनंतनाग में तैनात थे।

श्रीनगर, 30 दिसंबर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को अचानक बेहोश हो जाने से सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

अधिकारियों ने जीएनएस को बताया कि सीआरपीएफ का एक हेड कांस्टेबल अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी पहचान सीआरपीएफ की जी कंपनी 116 बीएन के खरात प्रकाश के रूप में हुई है। वह जिला जेल अनंतनाग में तैनात था।

इस बीच, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है।