श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, अब तक का सबसे ठंडा दिन

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में 14 दिसंबर तक शुष्क मौसम तथा ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी का अनुमान जताया है।

श्रीनगर, 06 दिसम्बर : कश्मीर घाटी में शुक्रवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई तथा श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है।

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में 14 दिसंबर तक शुष्क मौसम तथा ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहलगाम तथा  गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान क्रमश : शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के लोकप्रिय पिकनिक स्थल कोकेरनाग में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ