आतंकवादियों के पास से युद्ध जैसे सामान की बरामदगी की गई

-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि एक अन्य घायल हो गया तथा भागने में सफल रहा।
उन्होंने कहा, "हमने घुसपैठ के सभी रास्तों पर घात लगाकर हमले किए। हम सबसे पहले माछिल में आतंकवादियों के संपर्क में आए तथा ऑपरेशन के दौरान तंगधार सेक्टर में एक और संपर्क स्थापित हुआ।"
"दोहरे ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि एक आतंकवादी के घायल होने की आशंका है।" उन्होंने खराब मौसम के बीच सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस तथा बीएसएफ सहित सुरक्षा बलों को बधाई दी।
सेना के अधिकारी ने कहा कि दोनों स्थानों पर तलाशी जारी है। माछिल में मुठभेड़ स्थल से दो एके सीरीज की राइफलें, छह एके मैगजीन, 151 राउंड गोला-बारूद, एक पिस्तौल, चार ग्रेनेड, दो पाउच, एक फेंस कटर तथा दो बैक पैक बरामद किए गए। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि
एक दिन पहले कुपवाड़ा पुलिस द्वारा विशेष इनपुट के आधार पर 28 अगस्त को दो ऑपरेशन शुरू किए गए थे अधिकारी ने कहा, "खुफिया जानकारी के आधार पर मंगलवार को कर्नाह सेक्टर तथा माछिल सेक्टर के कुमकड़ी से एक साथ घुसपैठ की कोशिशों के बारे में दो विशेष जानकारी मिली थी। संबंधित सैन्य इकाइयों के साथ जानकारी साझा की गई तथा जेकेपी और सेना की संयुक्त घात लगाई गई।" कुमकड़ी में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे संदिग्ध हलचल का पता चला जिसके तुरंत बाद गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी आज सुबह तक चली। इसी तरह के एक ऑपरेशन में बुधवार रात करीब नौ बजे कर्नाह सेक्टर में संदिग्ध हलचल का पता चला, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने चुनौती दी जिसके बाद रात भर गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने कहा, सुबह दोनों जगहों पर तलाशी लेने पर कुमकड़ी में दो शव देखे गए जबकि कर्नाह में एक शव देखा गया

0 टिप्पणियाँ