भारतीय सेना कुपवाड़ा में गर्भवती महिला की मदद के लिए तत्परता से सामने आयी


श्रीनगर 06 मई : गुगलधर बटालियन ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा के सुदूर गांव के ग्रामीणों की सहायता के लिए आगे आकर एक गर्भवती महिला को गंभीर हालत में तुरंत बाहर निकाला। कोई सिविल मेडिकल विशेषज्ञ उपलब्ध न होने के कारण, स्थानीय भारतीय सेना की 19 सिख बटालियन ने समय पर निकासी के लिए सहायता के साथ-साथ जीवन रक्षक चिकित्सा प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

इस क्षेत्र में हाल ही में भारी बर्फबारी हुई थी, जिससे सड़क संपर्क बाधित हो गया था, जिसके कारण लोगों को केवल पैदल चलकर स्ट्रेचर पर ले जाया जा सका। जुमागुंड गांव में 19 सिख के लड़ाकू सैनिक नर्सिंग सहायक तथा पीके गली में बटालियन के रेजिमेंट मेडिकल ऑफिसर ने सुरक्षित निकासी को सक्षम करने के लिए स्वास्थ्य स्थिति की आवश्यक जांच और निगरानी की।

भारतीय सेना एक बार फिर घाटी में लोगो का अंतिम सहारा साबित हुई है तथा सेना में लोगों के भरोसे पर खरी उतरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ