सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया

हथियार, गोलाबारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद


कुपवाड़ा, 27 मई :  सुरक्षा बलों ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आवरा कुपवाड़ा में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, उपकरण और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि विशेष सूचना के आधार पर आज भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के आवरा के घने जंगल क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और वहां से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, उपकरण और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ