
श्रीनगर 09 मई : कुलगाम के रेडवानी पाईन क्षेत्र में 06-07 मई की मध्य रात्रि को स्पेशल इन्पुट के आधार पर शुरू हुआ संयुक्त अभियान लगभग 40 घंटों की अथक निगरानी के बाद समाप्त हो गया है। इस आतंक विरोधी अभियान में 03 आतंकवादियों को मार गिराया गया है तथा युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं, जिससे आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र पर एक और प्रहार हुआ है।
चिनार कोर कश्मीर में शांति तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

0 टिप्पणियाँ