इस बीच, बचाव अभियान शुरू किया गया और सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
श्रीनगर, 16 अप्रैल : श्रीनगर के बटवारा इलाके के पास मंगलवार सुबह झेलम नदी में एक नाव पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों का श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बटवारा-गंडाबल क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी को बताया कि स्थानीय नाबालिगों और अन्य बच्चों को ले जा रही एक नाव आज सुबह पलट गई, जिससे पूरा क्षेत्र सदमे में है।
इस बीच, बचाव अभियान शुरू किया गया और सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
संपर्क करने पर एसएमएचएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुजफ्फर जरगर ने केएनओ को बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य का इलाज चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ