अधिकारी ने बताया कि आग में दो मंजिला इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

श्रीनगर, 15 अप्रैल : मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के सन्त नगर इलाके में रातभर लगी आग में एक एलईडी इलेक्ट्रिक बल्ब फैक्ट्री छतिग्रस्त हो गई।
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी-कश्मीर न्यूज ऑब्जर्वर (केएनओ) को बताया कि लगभग 4000 वर्ग फीट के भूखंड पर निर्मित रफीकी साउंड्स नामक फैक्ट्री बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की घटना में क्षतिग्रस्त हो गई।
उन्होंने बताया कि यह एल.ई.डी. इलेक्ट्रिक लैंप, कंप्रेसर मशीन, स्ट्रैप मशीन, लेजर मशीन, असेंबली लाइन तथा एस.एम.टी. मशीन बनाने वाली फैक्ट्री थी। इकाई के एक हिस्से का इस्तेमाल इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि गीजर, राइस कुकर और इंडक्शन हीटर जैसे सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
अधिकारी ने बताया कि आग में दो मंजिला इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

0 टिप्पणियाँ