'मृतकों की संख्या 8 हुई, एक व्यक्ति अभी भी लापता'
श्रीनगर, 27 अप्रैल : अधिकारियों ने बताया कि 16 अप्रैल को श्रीनगर के गंडाबल इलाके में झेलम नदी में नाव पलटने के बाद डूबे दूसरे लापता नाबालिग लड़के का शव 12 दिनों के बाद शनिवार सुबह नूरबाग श्रीनगर में नदी से बरामद किया गया।
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि लड़के का शव आज सुबह श्रीनगर के नूरबाग के पास से बरामद किया गया।
16 अप्रैल को गंडबल क्षेत्र के निकट एक नाव पलटने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लापता हो गए। जिसके बाद आज सुबह एक और नाबालिक का शव नूरबाग में मिलने के बाद मृतकों की संखया आठ हो गयी है।
अधिकारी ने बताया कि शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए एसएमएचएस श्रीनगर भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ