प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में एफआईआर संख्या 264/2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुपवाड़ा 30 नवम्बर : एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने सेना तथा सीआरपीएफ की टीमों के साथ मिलकर एलईटी/टीआरएफ के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और टूटीगुंड जंगल से हथियार बरामद किए।
उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारियां आतंकी सहयोगियों परवेज अहमद डार पुत्र मोहम्मद रुस्तम डार तथा शोकत अहमद शेरगुजरी पुत्र गुलाम मोहम्मद शेरगुजरी निवासी टूटीगुंड हंदवाड़ा के खुलासे पर की गईं।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में एफआईआर संख्या 264/2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा, "मामले में और अधिक गिरफ्तारियां तथा बरामदगी की उम्मीद है।"

0 टिप्पणियाँ