मारे गए व्यक्ति की पहचान नहीं चल पाई है।

पुलवामा 30 नवंबर : पुलिस ने कहा कि गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा अरिहाल गांव में तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गोलीबारी शुरू हो गई।
रिपोर्टों में कहा गया है कि जारी गोलीबारी में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिक जानकारी की अभी भी प्रतीक्षा है।

0 टिप्पणियाँ