राजौरी में जारी मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी समेत एक जवान शहीद हो गए

आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए घेरा सख्त किया गया : अधिकारी


राजौरी 22 नवंबर : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट इलाके में बुधवार को चल रही मुठभेड़ में दो अधिकारी तथा एक सैनिक मारा गया तथा एक अन्य घायल हो गए।

बुधवार सुबह राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों ने संदिग्ध इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के भागने के सभी संभावित प्रयासों को विफल करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजकर घेराबंदी कड़ी कर दी है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, जिले के बाजी माल वन क्षेत्र में गोलीबारी में दो अधिकारीयो की मौत हो गई तथा तीन सैनिक घायल हो गए। हालाँकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि एक और सैनिक की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ