उरी में एलओसी पर चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादीयो को मार गिराया

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी तथा गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

श्रीनगर, 15 नवंबर : सुरक्षा बलों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें दो आतंकवादीयो को  मारा गिराया।

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि आतंकवादियों का एक समूह कम दृश्यता तथा खराब मौसम का फायदा उठाकर एलओसी के इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहा थे।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी तथा गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

अधिकारी ने कहा कि बाद में एक और आतंकवादी मारा गया, पूरा ऑपरेशन अभी भी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ