दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ आज भी जारी है

माना जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं


श्रीनगर, 17 नवंबर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर आतंकवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

एक पुलिस प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा, “कुलगाम जिले के समनो, डीएच पोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।''

समाचार एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष जानकारी पर घेराबंदी तथा तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि जैसे ही बलों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ