कल से जारी कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए


कुलगाम, 17 नवंबर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सेना, पुलिस तथा सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के समनो गांव में रात भर चले आतंकवाद विरोधी अभियान के बाद तीन आतंकवादी मारे गये हैं। 

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ