
कालाकोट सब डिवीजन के कोटे काबू, बाजी माल इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) के दौरान बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर सहित दो विदेशी आतंकवादियों को मार गिराने के दौरान दो अधिकारियों सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए। तीस घंटे तक चली मुठभेड़ गुरुवार शाम को ख़त्म हो गई थी।
राजौरी में राष्ट्रीय राइफल्स के 14 सेक्टर के सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर सौमीत पटनायक ने कहा कि गांवों में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन चल रहा है तथा सेना ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।
ब्रिगेडियर पटनायक ने कहा, "मुठभेड़ ख़त्म हो गई है लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है।"
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के बीच घनिष्ठ तालमेल है तथा वे क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के सभी खतरो से सख्ती से निपट रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ