कुपवाड़ा में हथियार, गोला-बारूद के साथ 2 गिरफ्तार : सेना


कुपवाड़ा, 27 नवंबर: सोमवार शाम को सेना के एक अघिकारी ने कहा की उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुशी इलाके में सेना तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि कुछ संदिग्धों की आवाजाही के बारे में एक विशेष जानकारी के बाद, गुशी इलाके में एक नाका स्थापित किया गया था, जिसके दौरान दो संदिग्धों को रोका गया, जबकि उनके कब्जे से चार हथगोले, एक पिस्तौल तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

इस बीच चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा : “#भारतीय सेना और सेना द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में; जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर आज कुपवाड़ा के गुशी ब्रिज पर एक मोबाइल व्हीकल इंटरसेप्शन पोस्ट (एमवीआईपी) की स्थापना की, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। 04xहैंड ग्रेनेड, 01xपिस्तौल गोला बारूद के साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। आगे की जांच जारी है।”


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ