भारतीय सेना ने क्विज 2023 का आयोजन चिनार कोर में किया

~

श्रीनगर 11 नवम्बर : 2024 में गौरवशाली कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए भारतीय सेना कई साहसिक, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक गतिविधियां चला रही है। भारतीय सेना की एडजुटेंट जनरल शाखा के तहत आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शुरू की गई ऐसी ही एक पहल भारतीय सेना क्विज़ 2023 नाम से भारत की सबसे बड़ी स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन करना था। "बैटल ऑफ़ माइंड" के रूप में प्रसिद्ध, क्विज़ तब सुर्खियाँ बनी जब देश भर के 32,441 स्कूलों ने इसके लिए पंजीकरण कराया। राउंड-1 ऑनलाइन मोड में तथा लगभग 3600 स्कूल राउंड-2 में आगे बढ़े। दो ऑनलाइन राउंड के बाद, देश के केवल 216 स्कूल क्वार्टर फाइनल राउंड में पहुंचे, जिनमें से 19 स्कूल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू तथा कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से थे।


बादामी बाग छावनी में खचाखच भरे चिनार ऑडिटोरियम में इन 19 स्कूलों ने 05-05 प्रश्नों के चार राउंड तथा 10 प्रश्नों के रैपिड फायर राउंड के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धा की। श्रीनगर शहर के विभिन्न स्कूलों के 200 स्कूली छात्र तथा शिक्षक, एनसीसी छात्र, सेना अधिकारी, वीरता पुरस्कार विजेता तथा प्रमुख खिलाड़ी रोमांचक क्वार्टर फाइनल के गवाह बने।


इस अवसर पर जीओसी, 31 सब एरिया मुख्य अतिथि थे। कुल 06 टीमों ने कल होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों और उनके गुरुओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्रों को भारतीय सेना पर एक प्रेरक फिल्म, हथियारों का प्रदर्शन तथा भारतीय सेना की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली फोटो गैलरी देखने का अवसर मिला। छात्रों के साथ बातचीत के दौरान, जीओसी, 31 सब एरिया ने छात्रों को भारतीय सेना में शामिल होने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ