यह घटना श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकवादी हमले में एक पुलिस इंस्पेक्टर के गंभीर रूप से घायल होने के ठीक एक दिन बाद हुई है।
श्रीनगर, 30 अक्टूबर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने एक प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी
एक पुलिस प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा “आतंकवादियों ने पुलवामा के तुमची नौपोरा इलाके में यूपी के मुकेश नामक एक मजदूर पर गोलीबारी की, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आगे की जानकारी दी जाएगी''।
यह घटना श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकवादी हमले में एक पुलिस इंस्पेक्टर के गंभीर रूप से घायल होने के ठीक एक दिन बाद हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ