अधिकारी सार्वजनिक क्षेत्र में इन सिलेंडरों को रखने के पीछे के उद्देश्यों तथा जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए घटना की सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं।

इसमें कहा गया है कि हंदवाड़ा के क्रालगुंड इलाके में गणपोरा क्रॉसिंग के पास झाड़ियों के नीचे तीन संदिग्ध छोटे गैस सिलेंडर छिपाये गये थे। खतरे को भांपते हुये सुबह करीब 10:30 बजे 30RR तथा हंदवाड़ा पुलिस की एक संयुक्त टीम ने संदिग्ध सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। बाद की जांच से पता चला कि सिलेंडरों में यूरिया, एक गैर-घातक पदार्थ था। इस घटना के दौरान कोई घायल या जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं थी।
अधिकारी सार्वजनिक क्षेत्र में इन सिलेंडरों को रखने के पीछे के उद्देश्यों तथा जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए घटना की सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। स्थानीय समुदाय की सुरक्षा तथा भलाई सुनिश्चित करने के लिए आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है। स्थानीय अधिकारी जनता से सतर्क रहने तथा क्षेत्र की सुरक्षा बनाये रखने के लिये किसी भी संदिग्ध गतिविधियों या वस्तुओं की सूचना निकटतम पुलिस इकाई को देने का आग्रह किया हैं।

0 टिप्पणियाँ