शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर : पुलिस

मारे गये लोगों में संजय शर्मा की हत्या में शामिल आतंकवादी भी शामिल हैं: एडीजीपी कश्मीर

शोपियां 10 अक्टूबर:  दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक सुरक्षा गार्ड की हत्या में शामिल एक आतंकवादी सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि शोपियां के अलशीपोरा इलाके में रात के दौरान मुठभेड़ हुई जिसमे मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गये मारे गये आतंकवादियों की पहचानआतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोरीफत मकबूल तथा जाजिम फारूक उर्फ ​​अबरार के रूप में हुई है। आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित स्वर्गीय संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले संजय शर्मा की फरवरी में पुलवामा के अचन इलाके में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ