कुपवाड़ा में तीन और आतंकी ढेर, कुल 5 : पुलिस

इससे पहले, सेना ने कहा था कि जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।


श्रीनगर, 26 अक्टूबर : अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चल रहे ऑपरेशन में गुरुवार को तीन और आतंकवादी मारे गए, जिससे मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

एडीजीपी कश्मीर के हवाले से एक्स पर एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "लश्कर के तीन (03) और आतंकवादी मारे गए (कुल 05)। पहचान का पता लगाया जा रहा है। तलाशी अभियान जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।"

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने कहा कि 26 अक्टूबर 23 को कुपवाड़ा सेक्टर में भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस तथा खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में, एल ओ सी पर सतर्क सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि ऑपरेशन जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ