श्रीनगर, 19 सितंबर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सिपाही प्रदीप सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।
उपराज्यपाल ने कहा “मैं हमारे बहादुरों के अनुकरणीय साहस तथा बलिदान को नमन करता हूं। कृतज्ञ राष्ट्र उनकी शहादत का सदैव ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है”।
शहीद सिपाही प्रदीप सिंह का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनके गृहनगर भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ