49 बटालियन सीआरपीएफ ने गांदरबल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया


श्रीनगर : 31 अगस्त को बादामपोरा, गांदरबल में 49 बीएन सीआरपीएफ द्वारा  जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक दिवसीय मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था।

दो डॉक्टरों, एक फार्मासिस्ट तथा दो नर्सिंग सहायकों सहित 49 बीएन की 5 सदस्यीय चिकित्सा टीमों ने पूरे मनोयोग से महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों की जांच की तथा उन्हें मुफ्त दवाएं प्रदान कीं।

इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर से बादामपोरा तथा आसपास के गांवों के विभिन्न हिस्सों के 340 मरीजों को लाभ हुआ। शिविर के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें विभिन्न दवाओं तथा मुफ्त परामर्श की सलाह दी।" आज रक्षाबंधन है, स्कूल की लड़कियों तथा बहनों ने हमारे जवानों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वास्थ्य तथा सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।"

वहां मौजूद युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सीआरपीएफ नॉर्थ के डीआइजी जयदेव केसरी ने क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट का बल्ला तथा गेंद भेंट की।

"आज अमरनाथ यात्रा 2023 बहुत शांतिपूर्ण तथा सफल तरीके से संपन्न हो रही है जो कश्मीरियों के समर्थन और योगदान के कारण संभव हो पाया है।"

49 बटालियन द्वारा गांदरबल जिले में दूसरी बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जयदेव केसरी, डीआइजी उत्तरी सीआरपीएफ, राज कुमार निगम सीओ 49 बीएन तथा उनके अधिकारियों की टीम के तत्वावधान में किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ