एफआईआर दर्ज की गई, आरोपी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया
श्रीनगर : पुलिस ने समाचार एजेंसीओ को बताया कि अली मोहम्मद मल्ला के बेटे तथा वर्तमान में मस्जिद आयशा मलिकांगन, श्रीनगर में इमाम के रूप में कार्यरत वसीम राजा को 9 साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
महराजगंज थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 30/2023 दर्ज की गई है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 5 तथा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ